फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three accused in cow slaughter case arrested in encounter

Moradabad News: मुठभेड़ में गोकशी मामले के तीन आरोपी गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 26 Sep 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Three accused in cow slaughter case arrested in encounter
मुरादाबाद। भोजपुर थाना की पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात गूंगा नगला में मुठभेड़ के दौरान गोकशी के आरोपी संभल निवासी इकरार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन

इस दौरान पुलिस ने मौके से भागे भोजपुर क्षेत्र के रहने वाले उसके दूसरे साथी अनवार को पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के आधार पर शुक्रवार की सुबह भगतपुर क्षेत्र निवासी आरोपी मोनिस को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देसी तमंचे, कारतूस, पशु वध में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मक्खनपुर में पेट्रोल पंप के पीछे गंदा नाला जंगल में 23 सितंबर को गोवंशीय पशु के अवशेष पाए गए थे। इस मामले में बजरंग दल के कार्यकर्ता अरुण सैनी की सूचना पर उप निरीक्षक विपिन कुमार ने जांच कर अवशेष को बरामद किया और उनको गड्ढे खोदकर दबवा दिए। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गोकशी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर रात थाना प्रभारी भोजपुर संजय सिंह को सूचना मिली कि मक्खनपुर में गोकशी करने वाले आरोपी क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गूंगा नगला की ओर जाने वाले रास्ते के पास चेकिंग शुरू कर दी।
इस बीच बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार गूंगा नगला के जंगल की तरफ चकरोड पर बाइक मोड़कर भागने लगे। पुलिस की घेराबंदी देखकर आरोपियों ने फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं दूसरा आरोपी भागने लगा। पुलिस ने घायल बदमाश की पहचान संभल के गुन्नौर थाना के हीरापुर टंकी के पास रहने वाले करार के रूप में की। उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। इस बीच पुलिस टीम ने जंगल में कॉम्बिंग कर दूसरे आरोपी भोजपुर के गांव अटरिया निवासी अनवार को धर दबोचा।

दोनों के पास से पुलिस ने 315 बोर के एक-एक तमंचे, तीन कारतूस, पशु वध के उपकरण और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने मक्खनपुर में गोकशी की घटना को स्वीकार किया। आरोपियों ने यह भी बताया कि गोकशी में उनके साथ भगतपुर के गांव दौलपुरी निवासी मोनिस भी शामिल था। पुलिस ने शुक्रवार सुबह कोरबाकू मोड़ के पास से आरोपी मोनिस को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत के निर्देश पर आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed