फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Teenage girl goes missing after going out to throw trash; report filed.

Maharajganj News: कूड़ा फेंकने निकली किशोरी लापता, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 26 Sep 2026 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 26 Sep 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl goes missing after going out to throw trash; report filed.
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 14 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालात में लापता हो गई। परिजन के अनुसार किशोरी 23 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे घर से कचरा फेंकने के लिए निकली थी। इसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बहराइच जिले के एक गांव निवासी और करीब 10 वर्षों से सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रहकर महिला परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उसने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 23 सितंबर की सुबह कचरा फेंकने के लिए घर से कुछ दूरी पर गई थी। कचरा फेंकने के बाद वह वापस नहीं आई। काफी देर तक बेटी के लौटने का इंतजार करने के बाद सुंदरी देवी ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन


तलाश के बाद जब वह कमरे पर पहुंची तो वहां ताला टूटा मिला। आरोप लगाया कि कमरे में रखे करीब 30 हजार रुपये भी गायब थे। महिला ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed