फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bike crashes into tractor-trolley; two students critically injured.

Amroha News: ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी बाइक, दो छात्र गंभीर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Bike crashes into tractor-trolley; two students critically injured.
नौगावां सादात। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह गांव मखदूमपुर के पास सड़क हादसे में कक्षा 12 के दो छात्र गंभीर घायल हो गए। दोनों बाइक से स्कूल जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसी।
विज्ञापन

मोहल्ला पापड़ी तालाब निवासी अली अब्बास का बेटा इशान अब्बास और मोहल्ला शाहफरीद निवासी नईम हैदर का बेटा बिलाल अब्बास कताई मिल स्थित पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के छात्र हैं। शुक्रवार सुबह दोनों बाइक से स्कूल जा रहे थे। बाइक बिलाल चला रहा था और इशान पीछे बैठा था। मखदूमपुर के सामने बाइक ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को जोया रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को दिल्ली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed