फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Accused couple arrested in connection with youth's death

Barabanki News: युवक की मौत में आरोपी दंपती गिरफ्तार

Sat, 26 Sep 2026 01:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 26 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Accused couple arrested in connection with youth's death
सैदनपुर। बदोसराय क्षेत्र के दरिगापुर गांव में 23 सितंबर को युवक अंशु वर्मा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दंपति रामनिवास और उसकी पत्नी सुमन को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अंशु का शव गांव के बाहर बाग में पेड़ से फंदे पर लटका मिला था। उसके पैर जमीन को छू रहे थे और सिर में चोट भी थी। परिजनों ने पड़ोसी रामनिवास पर अंशु को अपनी पत्नी सुमन से अवैध संबंध के शक में पीटने और धमकाने का आरोप लगाया था। परिजनों का आरोप था कि दंपति ने अंशु की हत्या के बाद शव को पेड़ पर फंदे से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया।
विज्ञापन

हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंशु की मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। रामनगर की सीओ गरिमा पंत ने बताया कि आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed