{"_id":"6ab6da839bd75b6c0602561e","slug":"decomposed-body-of-an-unidentified-person-found-in-a-roadside-drain-near-chaudharpur-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-173926-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: चौधरपुर के पास हाईवे किनारे नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: चौधरपुर के पास हाईवे किनारे नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव
विज्ञापन
डिडौली। चौधरपुर गांव के पास शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे किनारे नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव काफी सड़-गल चुका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। शव करीब 20 दिन पुराना बताया जा रहा है।
शुक्रवार सुबह चौधरपुर गांव के पास हाईवे किनारे नाले से तेज दुर्गंध आने पर ग्रामीणों को शव होने की जानकारी मिली। सूचना पर डिडौली पुलिस मौके पर पहुंची। जिवाई चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। नाले के स्लैब हटवाकर देखा गया तो पानी में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव के सड़-गल जाने के कारण पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम हाउस पर मॉर्चरी में रखवा दिया।
सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्र से लापता लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।