{"_id":"5c042d30bdec2241885d4ec8","slug":"111543777584-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से फरार चल रहे गोहत्या आरोपी का किया चालान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार माह से फरार चल रहे गोहत्या आरोपी का किया चालान
Updated Mon, 03 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार माह से फरार चल रहे गोहत्या आरोपी का किया चालान
पूरनपुर। गांव जादौपुर गहलुइया निवासी करीमउल्ला के घर में अगस्त में की गई गोहत्या के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे करीमउल्ला को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट के लिए चालान कर दिया। नामजद तीन अन्य आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
दरोगा अमित कुमार पाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आठ अगस्त को सूचना पर गांव गहलुइया निवासी करीमउल्ला के घर छापा मारकर गोहत्या का मामला पकड़ा था। पुलिस टीम को देखकर हत्या कर रहे चारों आरोपी मौके से भागने में सफल हो गए थे। पुलिस ने घर से पचास किलोग्राम मांस, हत्या के उपकरण बरामद किए थे। पुलिस ने करीमउल्ला, गांव निवासी गुलफाम, नईम और गांव हरीपुर निवासी गुड्डू के खिलाफ गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि मौके से भागे करीमउल्ला को गिरफ्तार कर रविवार को कोर्ट के लिए चालान करवा दिया गया। नामजद अन्य तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। शीघ्र ही उनको भी गिरफ्तार लिया जाएगा।