फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   चौकी लाकर कर दी पिता-पुत्र की पिटाई, फिर वसूले 15 हजार

चौकी लाकर कर दी पिता-पुत्र की पिटाई, फिर वसूले 15 हजार

Sat, 21 Jul 2018 12:17 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Sat, 21 Jul 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
चौकी लाकर कर दी पिता-पुत्र की पिटाई, फिर वसूले 15 हजार
यूपी पुलिस
शिकायत की जांच के नाम पर सफाई कर्मी और उसके बेटे को पुलिस जिरौनिया चौकी ले जाकर बुरी तरह 15 आरोप है कि हजार रुपये लेने के बाद जबरन सुलहनामा लिखाकर उनको घर भेज दिया। पीड़ित ने चौकी प्रभारी व सिपाही पर संगीन आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बरखेड़ा थाना क्षेत्र के पौटाकलां निवासी आजाद हुसैन पुत्र छदम्मी हुसैन ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि वह सफाई कर्मचारी पद पर बिलसंडा के ईंटगांव में तैनात है। कुछ दिन पहले उसके बेटे की सास ने एक झूठी शिकायत बरखेड़ा पुलिस से की थी। इस पर 13 जुलाई की सुबह करीब छह बजे चौकी जिरौनिया पुलिस उनके बेटे को ले गई थी। वह बेटे के पीछे पीछे गए। आरोप है कि चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मियों ने उनकी व बेटे की चौकी में ही पिटाई कर दी। बाद में पुलिसकर्मियों ने 15 हजार रुपये लिए और जबरन सुलहनामा लिखाने के बाद धमकी देकर छोड़ दिया। एसपी से दरोगा व सिपाही की नामजद शिकायत कर सफाईकर्मचारी ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी बालेंदु भूषण सिंह ने सीओ बीसलपुर से जांच कराकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed