{"_id":"5ae0d9184f1c1b82028b66bd","slug":"111524685080-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे नाले मे पडी शराब पर टूट पडी लोगो की भीड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंदे नाले मे पडी शराब पर टूट पडी लोगो की भीड
Updated Thu, 26 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। पुलिस द्वारा पीछा करने पर लाइनपार बस्ती में कार सवार गंदे नाले में देशी शराब की दो पेटियां फेंककर फरार हो गया। नाले में देशी शराब के पव्वे पडे़ देख आस पास के लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। जब तक पुलिस वहां पहुंची, ज्यादातर शराब के पव्वे गायब हो चुके थे।
लाइनपार बस्ती में बुधवार दोपहर करीब तीन बजे एक कार सवार मार्ग से सटे गंदे नाले में देशी शराब की दो पेटियां डालकर कार समेत फरार हो गया। बस्तीवासियों के अनुसार उसके पीछे पुलिस लगी थी, जिसके चलते कार सवार ने शराब की पेटियों को बस्ती के समीप नाले में फेंक दिया। शराब लूटने के लिए बच्चे और बड़े गंदे नाले में घुस गए और पव्वे उठा-उठाकर ले गए। कुछ देर बाद वहां पहुंची पुलिस को नाम मात्र के ही पव्वे हाथ लगे।