{"_id":"5a5add064f1c1bf2408b4c3b","slug":"111515904262-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रीयल स्टेट कंपनी खोलकर उपभोक्ताओं के 2.40 करोड ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रीयल स्टेट कंपनी खोलकर उपभोक्ताओं के 2.40 करोड ठगे
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्यालय में तैनात किए गए कर्मचारियों को भी नहीं दिया वेतन
एक कर्मचारी से मिली तहरीर, एसपी के आदेश पर सात नामजद
पीलीभीत। रीयल स्टेट कंपनी खोलकर मुरादाबाद के एक युवक ने अपने साथियों की मदद से उपभोक्ताओं का 2.40 करोड़ रुपया हड़प लिया। उधर, ठगी करने को कार्यालय खोलकर बेहतर तनख्वाह का लालच देकर लगाए गए कर्मचारियों को भी वेतन नहीं दिया गया। कई दिनों की टालमटोल के बाद आरोपी ने तकादा करने पर कंपनी के एक कर्मचारी को जान से मारने की धमकी दे डाली। कर्मचारी तौसीफ रजा से मिली तहरीर पर एसपी के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने कंपनी के चेयरमैन समेत सात के खिलाफ शुक्रवार रात रिपोर्ट दर्ज की है।
भिकारीपुर गांव के रहने वाले तौसीफ रजा ने सुनगढ़ी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मझोला (मुरादाबाद) के मंडी समिति पीतमनगर निवासी महिपाल सिंह व उसके साथियों ने खुद को गुरुकृपा इंफा इंडिया लिमिटेड कंपनी का चेयरमैन बताया। तीन दिसंबर 2012 को इन लोगों ने उसे कंपनी के एरिया मैनेजर पद पर नियुक्त कर दिया। इसमें कहा गया कि उसे प्रतिमाह दस हजार रुपये का वेतन और टीए-डीए भी दिया जाएगा। कंपनी का कार्यालय मोहल्ला सिविल लाइन मछली मार्केट में खोला गया। इसके बाद पांच दिसंबर 2012 से पीड़ित ने कंपनीज्वाइन कर एजेंट बनाकर लोगों से स्कीम के तहत रुपये जमा कराना शुरू कर दिए। 2015 तक कंपनी के पैंतीस एजेंट बना लिए गए। इसके बाद डेवलपमेंट मैनेजर पद पर अवधेश भटनागर की भी नियुक्ति कर ली गई। इसके बाद एक बार 60 लाख, फिर 70 लाख रुपये सैकड़ों लोगों से स्कीम के नाम पर जमा कराए गए। इस बीच आरोपियों ने तीन साल पहले एक दूसरी कंपनी भी खोल ली। इसकी एक शाखा उत्तराखंड के खटीमा में भी बनाई गई। बताया गया कि यह कपंनी एफडी और आरडी खुलवाएगी। यहां से करीब एक करोड़ रुपया उठाने के बाद कार्यालय को बंद कर दिया गया। इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने जांच के नाम पर टाल दिया। शुक्रवार को एसपी से मिले आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। एसएचओ मोम्मद कासिम ने बताया कि तहरीर के आधार पर मझोला(मुरादाबाद) के मंडी समिति पीतमनगर निवासी महिपाल सिंह, उसकी पत्नी लोकेश देवी, फतेहपुर बुलंदी (बिजनौर) निवासी विशंबर दयाल शर्मा, मेरठ के कपिल कुमार, मुरादाबाद के मड़ापांडे निवासी मोहित कुमार, रिपू सूदन, बिजनौर के टेहरा बुलंदी निवासी परवेंद्र कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।