फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ...तो देवहा नदी में अवैध खनन की भेंट चढ़ गई तीन मासूम जिंदगियां

...तो देवहा नदी में अवैध खनन की भेंट चढ़ गई तीन मासूम जिंदगियां

Sun, 05 Nov 2017 06:08 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
...तो देवहा नदी में अवैध खनन की भेंट चढ़ गई तीन मासूम जिंदगियां
डूबा बच्चा - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत। भगा मुहम्मदगंज स्थित देवहा नदी के घाट पर शनिवार को नहाते वक्त डूबे तीन किशोरों में से दो और किशोरों अभिषेक और विशाल के शव 25 फिट गहरे गड्ढे से रविवार को बरामद कर लिए गए। एक किशोर का शव शनिवार को ही बरामद कर लिया गया था। नदी के बीच में इतना गहरा गड्ढा होने से इसके पीछे अवैध खनन को जिम्मेदार बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के भगा मुहम्मदगंज गांव स्थित देवहा नदी के घाट पर शनिवार मेला लगा था। इसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु देवहा नदी में स्नान करने पहुंचे थे। इस बीच पिंजरा बमनपुरी अमरिया निवासी चार किशोर नदी में नहाते वक्त डूबने लगे। इसमें से गांव के आकाश को तो लोगों ने तुरंत सकुशल निकाल लिया, लेकिन शेष तीन किशोर नदी में डूब गए। आकाश से अपने तीन और साथियों के नदी में डूबे होने की जानकारी होने पर मौके पर मौजूद लोगों ने काफी प्रयास के बाद हर्षित (14) पुत्र रामबहादुर के शव को निकाल लिया। इसके बाद से दो अन्य अभिषेक (12) पुत्र रामपाल, विशाल (10) पुत्र गंगासागर की तलाश की जा रही थी। अंधेरा होने के बाद रेस्क्यू अभियान देर सायं बंद कर दिया गया था। रविवार सुबह दोबारा गोताखोरों की मदद से पुलिस-प्रशासनिक अफसरों ने देवहा नदी में दोनों किशोरों की तलाश शुरू की, इसमें से कई घंटे बाद पहले अभिषेक और फिर विशाल का शव नदी के बीच 25 फिट गहरे गड्ढे से बरामद कर लिया। नदी के बीच में गहरा गड्ढा जानलेवा साबित हुआ है। नदी के बीच गड्ढा होने के पीछे अवैध खनन की बात उजागर हो रही है। हर कोई गहरे गड्ढे को लेकर अवैध खनन को ही जिम्मेदार बता रहा है। बीते समय में खनन की बात भी कुछ लोग खुलकर कहते रहे हैं। हालांकि अफसर अवैध खनन को लेकर उठ रहे सवालों को स्वीकारने से बच रहे हैं। उधर, तीनों किशोरों के शव मिलने के बाद रविवार को पिंजरा बमनपुरी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा। पोस्टमार्टम से इनकार कर तीनों का अंतिम संस्कार गमगीन माहौल में किया गया है।
विज्ञापन

000
नदी में डूबे तीनों किशोरों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसा बेहद दुखद है, प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है। परिवारवालों के इनकार करने पर पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है। शव नदी के बीच बीस से पच्चीस फुट के गड्ढे से निकाले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed