फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   झोलाछाप के गलत इलाज से मजदूर की मौत

झोलाछाप के गलत इलाज से मजदूर की मौत

Wed, 20 Mar 2019 12:09 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Wed, 20 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
झोलाछाप के गलत इलाज से मजदूर की मौत
जराकोठी/गजरौला। झोलाछाप से कराए गए इलाज के बाद मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन मजदूर को डॉक्टर के पास ले जाने की तैयारी कर रहे थे, कि उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने गलत इलाज का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। गजरौला पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अभी कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। उधर, दोनों पक्षों के बीच सुलह के प्रयास की चर्चाएं तेज हैं। शायद यही वजह रही कि पहले तो परिजन सख्त कार्रवाई की मांग करते रहे, लेकिन बाद में पोस्टमार्टम कराने से भी इंकार किया जाने लगा।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के नदहा गांव निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि उसके पिता सीताराम मजदूरी करते हैं। मंगलवार सुबह शौच से वापस आने के बाद पिता को पेट दर्द की शिकायत हुई। इस पर वह गांव के ही एक झोलाछाप के यहां दिखाने गए थे। वहां झोलाछाप ने एक इंजेक्शन लगाया और कुछ दवाएं देकर घर भेज दिया। दवा का सेवन करने के करीब आधे घंटे बाद पिता सीताराम की अचानक तबीयत और बिगड़ गई। परिजन उनको अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उनकी मौत हो गई। झोलाछाप पर गलत इलाज करने का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी गई। इस पर जरा चौकी प्रभारी नरेश चंद्र पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और जानकारी जुटाई। परिजनों ने झोलाछाप पर कार्रवाई करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पति की मौत के बाद रामबेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के तीन बच्चे 21 वर्षीय मीना देवी, 18 वर्षीय श्रीकृष्ण और 17 वर्षीय वीरपाल है।
विज्ञापन


झोलाछाप के इलाज के कुछ देर बाद एक युवक की मौत होने की शिकायत मिली थी। इस पर जरा चौकी इंचार्ज को मौके पर भेजकर जानकारी कराई गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। - बिरजाराम, इंस्पेक्टर गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन


समय-समय पर झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। इस मामले की मुझे अभी कोई जानकारी नहीं है। इस तरह की कोई सूचना भी नहीं मिली है। टीम भेजकर मामले का पता लगाया जाएगा। अगर कोई शिकायत मिलती है, तो जांच कर सख्त कदम उठाए जाएंगे। - डॉ. सीमा अग्रवाल, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed