फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

Mon, 09 Oct 2017 11:51 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म
पूरनपुर/घुंघचाई।
विज्ञापन

पति की गैर मौजूदगी में घर में घुसकर महिला से गांव के चार सगे भाईयों ने दुष्कर्म किया। घटना से आहत महिला ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने उसको बचा लिया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार को उसके पति मजदूरी करने गए हुए थे। वह घर के आंगन में चारपाई पर लेटी हुई थी। इस बीच गांव निवासी जीशान अपने सगे भाईयों शकील, सुल्तान, सोनू के साथ मकान में घुस आया। आरोप है कि वे महिला को पकड़कर कमरे में खींच ले गए, जहां चारों ने उससे तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे गए। दरिंदगी से आहत होकर महिला ने कमरे में फांसी लगा जान देने की कोशिश की। इस बीच पड़ोस की एक महिला ने देखकर शोर मचा दिया। इस पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने महिला को बचाया। इसकी सूचना मिलने पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को लेकर कोतवाली पहुंची। यहां पुलिस ने पीड़िता से घटना की जानकारी की। इसके बाद कानूनी कार्रवाई की गई है। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



तहरीर के आधार पर आरोपी चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी चारों सगे भाई हैं। महिला को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आत्महत्या की कोशिश करने की बात संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जयवीर सिंह, कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed