{"_id":"59be7c7b4f1c1b7d688b5118","slug":"101505655931-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइलों मे कैद होकर न रह जाए मुकदमें: न्यायमूर्ति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फाइलों मे कैद होकर न रह जाए मुकदमें: न्यायमूर्ति
Updated Sun, 17 Sep 2017 07:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला जजी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अमर सिंह चौहान ने इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मुकदमे फाइलों में कैद होकर न रह जाएं। संबंधित को समय से न्याय मिलना चाहिए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को जिला जजी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने उक्त बातें कहीं।
उन्होंने कहा कि सभी को सस्ता और सुलभ न्याय दिलाने को लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। न्यायालय तक पहुंचने वाले हर मुकदमे का समय से निस्तारण होना चाहिए। मुकदमेे अनावश्यक रूप से फाइलों में दबाकर न रह जाएं। राष्ट्रीय लोक अदालत में मुकदमों की सुनवाई कर सुलह समझौतों के आधार पर निस्तारण किया गया। इसका उद्घाटन करने जिला जजी पहुंचे हाईकोर्ट के न्यायमूूर्ति एवं प्रशासनिक अमर सिंह चौहान को गारद ने सलामी दी। इसके बाद जिला जजी के हाल में पहुंचकर उन्होंने दीप जलाकर राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया। इसके बाद शाम को उन्होंने जिला जेल में बंद आरोपियों के मुकदमों की सुनवाई के लिए बने वीडियो कांफ्रेंस रूम के शिलापट्ट का अनावरण और कंप्यूटर ऑन कर शुभारंभ किया। इस मौके पर जिला जज दिनेश कुमार शर्मा, लोक अदालत के नोडल अधिकारी संजीव शुक्ला, सचिव डीएन सिंह, स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट पंकज उपाध्याय, स्पेशल जज ईसी एक्ट अहसान हुसैन, अमरजीत वर्मा, सत्य प्रकाश, राकेश कुमार, चिरकुमारीत्व, अल्का पांडे सहित कई जज एवं अधिवक्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 2005 मुकदमों का निस्तारण कर 4.40 लाख रुपये वसूले गए। निस्तारित मुकदमों में 1629 क्रिमिनल लॉ, 32 मोटर वाहन दुर्घटना, 276 बैंक रिकवरी और 68 परिवार वाद एवं अन्य मामलों के थे।
------------