{"_id":"596373fd4f1c1bc9228b4722","slug":"101499689981-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर जा रही सगी बहनों से छेड़छाड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खेत पर जा रही सगी बहनों से छेड़छाड़
Updated Mon, 10 Jul 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूरिया (पीलीभीत)। खेत पर जा रही दो नाबालिग सगी बहनों को एक शोहदे ने रास्ते में रोक छेड़छाड़ की। यही नहीं जब किशोरियों के परिवारीजनों ने आरोपी के घर जाकर विरोध किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। पीड़ित पिता ने घटना की नामजद तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात उनकी दो नाबालिग बेटी (17 व 16 वर्ष) शौच को खेत पर जा रही थी। इस बीच रास्ते में वसंतापुर निवासी जितेंद्र ने किशोरियों को रोक छेड़छाड़ की। किशोरियों के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। घर आकर दोनों बेटियों ने अपने साथ हुई वारदात को बताया। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के घर जाकर इसकी शिकायत करनी चाही। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अपने परिवारीजनों संग मिलकर उनसे मारपीट की और भगा दिया। सोमवार सुबह पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। एसएचओ जसपाल सिंह ग्वाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ और पॉक्सों एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।