फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime,satta gang, pilibhit

सट्टेबाजों ने पीलीभीत में चिपकाए पोस्टर, बेखौफ लगाओ सट्टा.. पुलिस से छुड़ाने का जिम्मा हमारा

Thu, 21 Jan 2021 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
crime,satta gang, pilibhit
पीलीभीत। जहानाबाद थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद सट्टेबाजों को पकड़कर पुलिस अपनी पीठ थपथपा ही रही थी कि शहर के सटोरियों ने खाकी के इकबाल को खुली चुनौती दे डाली। रातोंरात शहर के कई इलाकों में ऐसे पोस्टर चस्पा कर दिए, जिनमें सट्टा लगाने वाले और लगवाने वालों को सुरक्षा का पूरा जिम्मा लिया गया है। पोस्टर पर कुछ मोबाइल नंबर भी लिखे गए है, जिन पर फोन करके सट्टा लगाने की बात ही कही गई है। साथ ही सट्टा लगवाने वालों को पुलिस से बचाने की पूरी गारंटी दी गई। पुलिस से छुड़ाने में आने वाला खर्च भी खुदी वहन करने की बात कही गई है।
विज्ञापन

शहर में जगह जगह इस तरह के पोस्टर लगे होने की सूचना पर पुलिस में खलबली मच गई है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए पोस्टर पर लिखे नंबरों की जानकारी जुटाना शुरू कर दी है। हालांकि अभी पुलिस इसे किसी की शरारत मान कर चल रही है।
विज्ञापन

जिले में लंबे समय से खाकी और खादी के संरक्षण में सट्टे का धंधा फलफूल रहा है। बीते दिनों जहानाबाद थाने की पुलिस ने दो अलग अलग स्थानों से मुठभेड़ के बाद सात शातिर सटोरियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें कोर्ट ने जेल भेज दिया था। सटोरियों से सांठगांठ कर सट्टा चलवाने वाले एक सिपाही की संलिप्तता उजागर होने पर उनके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। अभी पुलिस सट्टेबाजों पर पूरी तरह से शिकंजा कस भी नहीं पाई थी कि सट्टेबाजों ने शहर के छोटी मार्केट, जिला अस्पताल रोड समेत कई स्थानों पर दीवारों पर विवादित पोस्टर लगा दिए गए, जिनमें सट्टे का नंबर लगाने के बारे में जानकारी लिखी हुई है। कुछ मोबाइल नंबर भी दिए गए हैं, जिन पर सट्टा लगाने के लिए कॉल करने को कहा गया है। यह भी कहा है कि पुुलिस से छुड़ाने के लिए भी पूरी जिम्मेदारी रहेगी। बुधवार सुबह इन पोस्टर के चस्पा होने का पता लगते ही खलबली मच गई। इसे लोग सीधे तौर पर पुलिस को चुनौती देने से जोड़कर देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर और पर्चे चस्पा होने की सूचना मिली थी। इस पर मौके पर जाकर पड़ताल की गई, लेकिन अभी इन्हें चस्पा कराने वालों के बारे में नहीं पता चल सका है। इन पर लिखे नंबरों को सर्विलांस टीम की मदद से ट्रेस कराया जा रहा है। - अतर सिंह, इंस्पेक्टर कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed