फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   miscreants hostage a young man and beat up him in Gajraula area of Pilibhit

बदमाशों की ये कैसी तैयारी: एक युवक को बंधक बनाकर गांव के रईस लोगों के बारे में पूछा, मना करने पर की ऐसी हरकत

Sun, 21 Aug 2022 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला/पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, गजरौला/पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 21 Aug 2022 12:16 AM IST
सार

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव महुआ निवासी खेमकरन ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे वह गांव से 200 मीटर दूर अपने खेत पर गया था। अचानक गन्ने के खेत से निकले तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे घास की गठरी उठाने के बहाने से बुलाकर बंधक बना लिया और गांव की गतिविधियों के बारे में पूछा। पुलिस जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
miscreants hostage a young man and beat up him in Gajraula area of Pilibhit
घटना की जानकारी करती पुलिस। - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के गांव महुआ में खेत पर गए युवक को तीन नकाबपोश बदमाशों ने बंधक बनाया और गांव के धनाढ्य लोगों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। आहट होने पर बदमाश भाग गए।

विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के गांव महुआ निवासी खेमकरन ने बताया कि शनिवार शाम करीब चार बजे वह गांव से 200 मीटर दूर अपने खेत पर गया था। अचानक गन्ने के खेत से निकले तीन नकाबपोश बदमाशों ने उसे घास की गठरी उठाने के बहाने से बुलाकर बंधक बना लिया और गांव की गतिविधियों के बारे में पूछा। धनाढ्य लोगों के नाम बताने को कहा, मना करने पर उसे बेरहमी पीटा। मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

विज्ञापन

घर न लौटने पर मां खोजते हुए खेत पर पहुंची। नाम लेकर आवाज लगाई तो बदमाश भाग गए। बंधकमुक्त होकर घटना बताई। ग्राम प्रधान बीरबल की सूचना पर रिछोला चौकी इंचार्ज आदित्य सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। गजरौला इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फिर भी पुलिस भेज कर जांच कराई जा रही है। एक सप्ताह से महुआ के पड़ोस में गांव रामनगरिया और भूडा कॉलोनी में भी बदमाशों की आहट लगातार सुनाई दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed