फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

Pilibhit News: पत्नी के साथ बाइक से लौट रहे किसान पर किया फायर

Mon, 13 Mar 2023 08:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
crime
घायल जगदीश सिंह। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर (पीलीभीत)। पत्नी के साथ शनिवार शाम को बाइक से घर लौट रहे घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव बाजारगंज निवासी जगदीश को बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जगदीश सिंह की पत्नी मंजीत कौर की ओर से गांव बाजारगंज निवासी निरवैल सिंह उर्फ नारा सिंह, गोल्डेनजीत सिंह उर्फ गोल्डी और कुलवंत सिंह के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम साढ़े बजे असम हाईवे पर गांव रंपुराकोन मोड़ के समीप हुई। जगदीश सिंह की पत्नी मंजीत कौर ने बताया कि पति के साथ बाइक से पूरनपुर से घर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन लोगों ने उसके पति पर जान से मारने की नीयत से हमला कर फायर कर दिया। छर्रे उसके पति के कंधे और पेट में लगे। घटना के समय मंजीत कौर बाइक से गिर गई।
विज्ञापन

घायल जगदीश सिंह को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जगदीश सिंह का इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ.सौरभ गंगवार ने बताया कि जांच में उसके छर्रे लगे होना पाया गया। एक्स-रे के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोतवाल आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि मंजीत की तहरीर पर पिता-पुत्र समेत तीन लागों के खिलाफ जानलेवा हमला की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर दोनों में रंजिश चल रही है। इससे पहले भी जगदीश सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed