{"_id":"63af2703c891c147290980a6","slug":"crime-pilibhit-news-bly5085874128","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: मकान बेचने के नाम पर साढ़े आठ लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: मकान बेचने के नाम पर साढ़े आठ लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी अवधेश कुमार ने सदर कोतवाली में मोहल्ला साहूकारा की आयशा बी और बिलाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अवधेश कुमार का कहना है कि उन्होंने पूरनपुर के मोहल्ला साहूकारा निवासी आयशा बी और बिलाल से मकान खरीदने के लिए 12 लाख में सौदा किया था। सौदा तय होने के बाद उसने आठ लाख 60 हजार रुपये दे दिए। इसके बाद दोनों लोग रजिस्ट्री करने के लिए टाल मटोल करने लगे। उसे जब ठगी का एहसास हुआ तो पंचायत हुई। जिसमें दोनों आरोपियों ने कहा कि उसकी बहन की शादी है। शादी के बाद मकान की रजिस्ट्री करवा देंगे। इसके बाद वह काफी दिनों तक इंतजार करते रहे, मगर रजिस्ट्री नहीं की गई। 15 नवंबर को फिर पंचायत हुई, तो उन लोगों ने रजिस्ट्री करने से इन्कार कर दिया।
इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद