{"_id":"63af240c48380908df5cbe09","slug":"crime-pilibhit-news-bly5085870170","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: प्लॉट बेचने के नाम पर बरेली के युवक से साढ़े चार लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: प्लॉट बेचने के नाम पर बरेली के युवक से साढ़े चार लाख की ठगी
विज्ञापन
पीलीभीत। बरेली के युवक से प्लॉट बेचने के नाम पर चार लोगों ने साढ़े चार लाख रुपये ठग लिए। अब रुपये वापस मांगने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बरेली के थाना नवाबगंज के गांव रसूला निवासी अफसार अहमद ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें कहा गया है कि कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई निवासी बाबू बख्श और उसके पुत्र साजिद हुसैन, नवाबगंज थाने के गांव रिछोला निवासी मोहम्मद अहमद और उसके पुत्र परवेज से जहानाबाद में एक प्लॉट का सौदा तय किया था।
उसने प्लॉट की रकम के साढ़े चार लाख रुपये दे दिए। बाद में जब प्लॉट की बाउंड्री कराने गया, तो पता चला कि वह प्लॉट किसी दूसरे के नाम है। उससे प्लॉट के नाम पर ठगी की गई है। आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगने पर उन लोगों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर नरेश त्यागी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।