फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Report of rape written in Pilibhit after three and a half months on order of court

Pilibhit: साढ़े तीन महीने बाद अदालत के आदेश पर लिखी गई सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट, दरिंदगी से गिर गया था गर्भ

Tue, 08 Nov 2022 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2022 12:19 AM IST
सार

पीड़िता ने शिकायत में बताया था कि 16 जुलाई को उसका पति खेत पर काम करने गया था। दिन में 11 बजे वह पति को खेत पर खाना देने गई थी, लौटते समय रास्ते में आरोपियों ने उसे रोक लिया। उसे पकड़कर गन्ने के खेत में ले गए। यहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Report of rape written in Pilibhit after three and a half months on order of court
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत में अदालत के आदेश पर सुनगढ़ी पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। घटना साढ़े तीन महीने पहले की है। महिला पति को खेत पर खाना देकर लौट रही थी तभी आरोपियों ने उसे दबोच लिया था।
विज्ञापन


एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बाबूराम, कल्याण सिंह उस पर बुरी नीयत रखते थे। आए दिन उसके साथ छेड़खानी करते थे। 16 जुलाई को उसका पति खेत पर काम करने गया था। दिन में 11 बजे वह पति को खेत पर खाना देने गई। लौटते समय रास्ते में दोनों आरोपियों ने उसे रोक लिया। उसे पकड़कर गन्ने के खेत में ले गए। यहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बाबूराम ने उसके सीने पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


दुष्कर्म के बाद आरोपी शिकायत करने पर उसे और उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ गई और उसका ढाई माह का गर्भ गिर गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने वह सुनगढ़ी थाने गई, मगर वहां पुलिस ने सुनवाई नहीं की। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed