फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी दी

Sun, 06 Nov 2022 12:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
crime
जहानाबाद/पीलीभीत। एक 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। परिवार वालों की शिकायत पर एसपी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

एक ग्रामीण ने एसपी को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बृहस्पतिवार को बीमार बहन को देखने उसकी ससुराल गया था। घर पर उसकी 16 वर्षीय पुत्री अकेली थी। शाम को देर होने के कारण वह लोग बहन के यहां रुक गए। अगले दिन सुबह जब वे लोग घर पहुंचे तो पुत्री ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे गांव के तीन युवक घर में घुस आए और उसके साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीण का कहना है कि जब शुक्रवार सुबह वह पुत्री को लेकर जहानाबाद थाने जा रहा था तो आरोपियों ने रास्ते में उसे रोक लिया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह डर गया और घर लौट गया। शनिवार को वह किसी तरह पुलिस लाइन में एसपी से मिलने पहुंचा। वहां एसपी नहीं मिले। जानकारी कर वह सदर तहसील में चल रहे तहसील दिवस पहुंचा। वहां एसपी को शिकायती पत्र देकर पूरी घटना बताई। जिसमें कहा कि आरोपी पहले भी पुत्री के साथ अक्सर छेड़खानी करते थे। कई बार शिकायत की गई, इससे आरोपी रंजिश भी मनाने लगे। एसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि जहानाबाद पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed