फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

दहेज की मांग पूरी न होने गर्भवती को घर से निकाला, 11 पर रिपोर्ट

Thu, 27 Oct 2022 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने खटीमा के रहने वाले पति मोहम्मद इरफान समेत 11 लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। सुनगढ़ी थानाक्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर निवासी मोहमद रफीक की पुत्री हुब्श नूरी ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह 18 नवंबर 2021 को उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले के खटीमा कोतवाली क्षेत्र के चारूबेटा मुंडेली निवासी मोहम्मद इरफान से हुआ था।आरोप है कि निकाह के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर उसे परेशान किया जाता था। अगस्त 2022 को ससुरालियों ने छह माह के गर्भवती होने के बाद भी उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। तब से वहअपने मायके में ही रह रही है। कई बार समझौते के प्रयास हुए लेकिन बात नहीं बनी। आरोप है कि 19 अक्तूबर को उसका पति इरफान घर आया और गाली गलौज करते हुए जाने से मारने की धमकी दी। साफ कहा कि जब तक दहेज में दो लाख रुपये नहीं दोगे साथ लेकर नहीं जाएगा। दूसरी शादी कर लेने की धमकी भी देकर गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति मोहम्मद इरफान, ससुर मोहम्मद शब्बीर, सास मेहसर, नंद आसमां, शाहना, रेहाना, रवीना, शबीना, समिरन, जेठ फईम और रिश्तेदार फुरकान के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed