फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Rural road of Mahob Sanjay Nagar Colony in bad condition, students reached for Samadhan Diwas

Pilibhit News: बदहाल पड़ा महोब संजय नगर कॉलोनी का ग्रामीण मार्ग, समाधान दिवस में पहुंचे छात्र

Sun, 06 Sep 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 06 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Rural road of Mahob Sanjay Nagar Colony in bad condition, students reached for Samadhan Diwas
समाधान दिवस में पहुंचे संजय नगर कॉलोनी के छात्र। संवाद
पीलीभीत। न्यूरिया क्षेत्र की महोब रेंज के अंतर्गत आने वाली संजय नगर कॉलोनी के ग्रामीण सालों से बदहाल मुख्य मार्ग की समस्या झेल रहे हैं। बरसात के दिनों में सड़क की हालत इतनी खराब हो जाती है कि रास्ता दलदल में तब्दील हो जाता है। आवागमन बाधित होने के कारण स्कूली छात्रों को मजबूरी में जंगल के रास्ते होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। जिसके चलते कई बच्चों ने इन दिनों स्कूल जाना तक बंद कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस में संजय नगर कॉलोनी के करीब 15-20 स्कूली छात्र जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से मिलने पहुंचे। छात्रों ने डीएम के सामने मार्ग की बदहाली की समस्या रखते हुए सड़क निर्माण कराने की मांग की। छात्रों का कहना था कि बरसात में सड़क पर कीचड़ और पानी भरने से पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में उन्हें लंबा और जोखिम भरा जंगल का रास्ता तय करना पड़ता है। दिए शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हुआ। बरसात के दौरान स्थिति और गंभीर हो जाती है। समाधान दिवस में पत्र को लेकर डीएम ने जल्द ही सड़क का प्रस्ताव बनवाते हुए निर्माण एजेंसी के जरिए सड़क बनाने के निर्देश दिए हैं। शिकायत करने पहुंचे छात्रों में देव विश्वास, अखिलेश, महेश, विधि डे, समरेस विश्वास, रोहित, बिल्लू आदि मौजूद रहे। इस पर डीएम ने जल्द ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

000
समाधान दिवस में घंटों गायब रही बिजली, 19 शिकायतों में 4 का निस्तारण
जिलाधिकारी डीएम ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील समाधान दिवस में 19 फरियादियों ने आकर अपनी लिखित शिकायतें दीं। इसमें राजस्व सहित अन्य समस्याओं के मामलों की सुनवाई हुई। जिसमें से मौके पर 4 का निस्तारण भी हो गया। समाधान दिवस में सुबह से ही फाल्ट के चलते बिजली आपूर्ति घंटों तक बहाल नहीं हो सकी, जिसके चलते अफसरों को गर्मी में बैठना पड़ा। कई बड़े अफसर तो समाधान दिवस के निश्चित समय से पहले ही चले गए। समाधान दिवस में एसपी सुर्कीति माधव मिश्रा, सीएमओ बीसी पंत, पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता राजेश चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed