{"_id":"6a9c6864e66b0518050bcc64","slug":"the-boat-capsized-twice-in-three-hours-at-dhakiya-ghat-and-the-woman-was-barely-rescued-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-168170-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ढकिया घाट पर तीन घंटे में अंतराल में दो बार पलटी नाव, महिला को बमुश्किल बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ढकिया घाट पर तीन घंटे में अंतराल में दो बार पलटी नाव, महिला को बमुश्किल बाहर निकाला
Sun, 06 Sep 2026 12:37 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
कलीनगर। शारदा नदी के ढकिया घाट पर शनिवार को महज तीन घंटे के अंतराल में नाव पलटने की दो घटनाओं से अफरा-तफरी मच गई। दोपहर में पांच ग्रामीणों को लेकर शारदा पार की ओर जा रही नाव बीच मझधार में पलट गई। नाव में सवार लोग नदी में जा गिरे। तैरना आने के कारण कुछ लोगों ने खुद को संभाला और साथी ग्रामीणों को भी सुरक्षित बाहर निकाला। महिला की हालत बिगड़ गई। शाम को नदी के पार से ढकिया घाट की ओर आ रही दूसरी नाव भी पलट गई। इसमें सब्जी लदी थी और करीब पांच लोग सवार थे। सभी लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, लेकिन नाव और सब्जी नदी में समा गई।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के नगरिया खुर्द कला के प्रशासक विवेकानंद ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे नगरिया और ढकिया क्षेत्र के करीब पांच ग्रामीण नाव से शारदा नदी पार कर शारदा पार की ओर जा रहे थे। बीच मझधार में पहुंचते ही नाव अचानक पलट गई। हादसे के बाद नाव में सवार रीना मंडल और विमल को गोते लगने लगे। साथ मौजूद तपन, प्रताप मंडल समेत अन्य लोगों ने तैरकर उन्हें बाहर निकाला। पानी में से बाहर निकालने के बाद उनकी हालत सामान्य हो सकी।
पहली घटना के करीब तीन घंटे बाद शाम को नदी के पार से ढकिया घाट की ओर आ रही दूसरी नाव भी अचानक पलट गई। नाव में सब्जी लदी थी और करीब पांच लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी को तैरना आता था, जिससे वे सुरक्षित बाहर निकल आए। हालांकि नाव और उसमें लदी सब्जी नदी में डूब गई। लगातार दो घटनाओं की जानकारी मिलते ही घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। एसडीएम कलीनगर प्रमेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
करीब 300 परिवारों के लिए नाव ही सहारा
ग्रामीणों के मुताबिक बरसात में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने पर आसपास का इलाका टापू में तब्दील हो जाता है। ऐसे में नगरिया और ढकिया क्षेत्र के करीब 300 परिवारों के लिए नदी पार करने को नाव ही प्रमुख सहारा है। जलस्तर कम होने के बाद यहां नावों का संचालन शुरू हुआ था। लगातार दो नाव पलटने की घटनाओं के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्राम प्रशासक ने घटना की जानकारी पुलिस-प्रशासन को दी।
शारदा में तेज बहाव के बीच नाव का संचालन
शनिवार को बनबसा बैराज से शारदा नदी में करीब एक लाख क्यूसेक पानी पास किए जाने से नदी का बहाव तेज रहा। इसके बावजूद मजबूरी में नाव का संचालन किया गया। इसी दौरान नाव हादसे का शिकार हो गई। हालांकि गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ