फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   young man set fire to shop for refusing to give liquor in Pilibhit s Barkheda

Pilibhit: बरखेड़ा में शराब देने से मना करने पर युवक ने फूंकी दुकान, सेल्समैन झुलसा और ठेके में लगी आग

Sun, 23 Oct 2022 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2022 01:16 AM IST
सार

शराब देने से मना करने पर युवक पेट्रोल लेकर आया और आग लगाकर दुकान के अंदर बोतल फेंक दी। इससे दुकान के अंदर आग लग गई और सेल्समैन भी झुलस गया।

विज्ञापन
young man set fire to shop for refusing to give liquor in Pilibhit s Barkheda
झुलसे युवक से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बरखेड़ा में सेल्समैन ने शराब उधार देने से मना किया तो युवक ने एक बोतल में पेट्रोल भरा और उसमें आग लगाकर उसे दुकान के अंदर फेंक दिया। इससे सेल्समैन राजीव झुलस गया, दुकान में भी आग लग गई। लोगों ने आग बुझाई। भीड़ ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन


बिलसंडा निवासी मीरा जायसवाल की दौलतपुर रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान है। जिस पर बिलसंडा के ही मोहल्ला मदन मोहन कॉलोनी निवासी राजीव कुमार सेल्समैन है। राजीव ने बताया कि शनिवार शाम सात बजे एक युवक शराब का पौव्वा लेने आया था। युवक 110 रुपये दे रहा था जबकि पौवा 140 रुपये का था। उसने 30 रुपये उधार करने को कहा। नहीं मानने पर वह मोबाइल उधार रखने की बात कहने लगा। सेल्समैन ने इससे भी इन्कार कर दिया। तब युवक चला गया।
विज्ञापन


दस मिनट बाद हाथ में बोतल में पेट्रोल लेकर आया। बोतल में आग लगाकर दुकान के अंदर फेंक दी। इससे दुकान के अंदर आग लग गई। सेल्समैन भी झुलस गया। किसी तरह लोगों ने सेल्समैन को बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक सेल्समैन 20 फीसदी झुलस गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। सीओ बीसलपुर मनोज यादव ने बताया कि आरोपी शराब का लती है उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed