फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पूरनपुर मंडी में पूर्व ठेकेदार ने किसान को दौड़ाकर पीटा

Sun, 23 Oct 2022 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 01:16 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर मंडी समिति में किसान से मारपीट पर लोगों से पूछताछ करते कोतवाल। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पूरनपुर। मंडी समिति के धान खरीद केंद्र पर धान बिक्री करने आए गांव पिपरिया मझरा निवासी किसान कारज सिंह की पूर्व ठेकेदार ने पिटाई कर दी। वीडियो बनाने पर उसका और उसके साथियों के मोबाइल छीन लिए। ठेकेदार ने साथियों को बुलाकर किसान और उसके साथियों को मंडी में दौड़ाकर पीटा। मंडी समिति सचिव के मौके पर पहुंचने पर हमलावर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। किसान ने ठेकेदार के खिलाफ पूरनपुर कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

घटना शनिवार सुबह करीब नौ बजे की है। गांव पिपरिया मझरा निवासी किसान कारज सिंह ने बताया कि वह बुधवार और बृहस्पतिवार को एक-एक ट्रॉली धान लेकर मंडी समिति के यूपीएसएस प्रथम खरीद केंद्र पर आया था। शनिवार को दो ट्रॉली धान और लेकर आया। यहां पहले से लगे अपने ढेर पर धान उतारने लगा। इसी दौरान एक व्यक्ति आया उसने खुद को ढुलाई ठेकेदार बताते हुए धान तुलवाने का डेढ़ सौ रुपये प्रति क्विंटल खर्चा मांगा। खर्चा देने से मना करने पर गालियां देनी शुरू कर दीं। तब उसके साथी मनजिंदर सिंह, लखविंदर सिंह ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। इतने में आरोपी ने फोन कर अपने सात-आठ साथियों को बुला लिया और उसकी और उसके साथियों की पिटाई शुरू कर दी। किसान को मंडी गेट तक दौड़ाकर पीटा गया। कारज सिंह ने बताया कि मंडी गेट पर पहुंचने पर आरोपियों ने घेरकर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी, जाते समय मोबाइल दे गए। इस दौरान मंडी समिति सचिव के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। सूचना पर कोतवाल अशोक पाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसान से घटना की जानकारी की। प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि जांच कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में आरोपी के पूर्व ठेकेदार होने की जानकारी हुई है।
विज्ञापन

--
किसानों की पिटाई करने वाले कौन हैै, वह मंडी क्यों आया था। इन सब की जानकारी मंडी समिति सचिव और एएमओ को करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस से भी जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशुतोष गुप्ता, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed