फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   miscreants took watchman of a firecracker trader hostage and looted money In Puranpur of Pilibhit

Pilibhit: पटाखा व्यापारी के चौकीदार को बंधक बनाकर हजारों की लूट, एक घंटे तक दुकान में रहे बदमाश

Sun, 09 Oct 2022 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 09 Oct 2022 12:39 AM IST
सार

पटाखा व्यापारी सुनील गुप्ता ने बताया कि नगर से बाहर असम हाईवे पर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप पटाखे की दुकान से रात डेढ़ बजे वह घर आए थे। दुकान पर चौकीदार था। रात करीब ढाई बजे ढाटा बांधे छह-सात बदमाशों ने चौकीदार को घेर लिया। चौकीदार ने शोर मचाने की कोशिश की तो तमंचे तानकर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन
miscreants took watchman of a firecracker trader hostage and looted money In Puranpur of Pilibhit
पटाखा दुकान के टूटे ताले दिखाता कर्मचारी। संवाद - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में सशस्त्र बदमाशों ने असम हाईवे के पास पटाखा व्यापारी के चौकीदार को तमंचों के बल पर बंधक बनाकर दुकान में रखे 25 हजार रुपये लूट लिए। एक घंटे तक बदमाश दुकान में रहे। जैसे-तैसे हाथ-पैर जोड़कर चौकीदार ने खुद को बचाया। फिलहाल पुलिस ने लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

विज्ञापन


पटाखा व्यापारी सुनील गुप्ता ने बताया कि नगर से बाहर असम हाईवे पर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप पटाखे की दुकान से रात डेढ़ बजे वह घर आए थे। दुकान पर चौकीदार था। रात करीब ढाई बजे ढाटा बांधे छह-सात बदमाशों ने चौकीदार को घेर लिया। चौकीदार ने शोर मचाने की कोशिश की तो तमंचे तानकर जान से मारने की धमकी दी। चादर से उसके हाथ-पैर और मुंह बांध दिया। तीन बदमाश उसके पास खड़े रहे, जबकि चार बदमाश दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। बदमाश करीब एक घंटा दुकान के अंदर रहे। बाद में चौकीदार को दुकान के अंदर कुर्सी से बांधकर शटर बाहर से बंद कर चले गए। बमुश्किल हाथ, पांव खोलने के बाद चौकीदार चीखा-चिल्लाया। मगर बारिश और रात होने से किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। सुबह कुछ कुछ आहट होने पर उसने शटर पीटा। तब लोगों ने उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन


व्यापारी सुनील गुप्ता ने बताया कि बदमाश दुकान से 25 हजार रुपये ले गए है। लूट की तहरीर पुलिस को दी है। आरोप है कि पुलिस ने बाद में कोतवाली बुलाकर तहरीर को बदलवा लिया। प्रभारी निरीक्षक अशोक पाल ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। लूटपाट की घटना से व्यापारी इन्कार कर रहा है। छानबीन में पता चला कि दो साल पहले व्यापारी से मैलानी का एक व्यक्ति 40 हजार की आतिशबाजी उधार ले गया था। दो दिन पहले फिर 30 हजार रुपये की आतिशबाजी लेने आया। तब व्यापारी ने 30 हजार रुपये काट लिए। मामला उसी से जुड़ा लग रहा है। व्यापारी की दुकान पर रात को पहुंचे कुछ लोगों ने चौकीदार को धमकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने दी आग लगाने की धमकी
चौकीदार ने बताया कि एक बदमाश उसे दुकान में बंद कर आग लगाने को कह रहा था। बदमाशों से उसने ऐसा न करने की खुशामद की। एक बदमाश व्यापारी के उधारी में आतिशबाजी न देने की बात भी कह रहा था।


दो साल पहले ताले तोड़कर हुई थी चोरी
पटाखा व्यापारी सुनील ने बताया कि करीब दो साल पहले कोराना महामारी के दौरान चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये की नकदी, इन्वर्टर, सोलर प्लेट, पांच पेटी आतिशबाजी चोरी कर ली थी, तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed