फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   youth climbed water tank with diesel after problem was not resolved In Puranpur of Pilibhit

Pilibhit: भाई से विवाद न निपटा तो डीजल लेकर पानी टंकी पर चढ़ गया युवक, तहसीलदार पर सुनवाई न करने का लगाया आरोप

Thu, 06 Oct 2022 11:55 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 06 Oct 2022 11:55 PM IST
सार

तहसीलदार ध्रुव नरायन यादव ने बताया कि युवक का अपने सगे भाई से जमीनी विवाद है।इसको लेकर वह पहले भी टंकी पर चढ़ चुका है।

विज्ञापन
youth climbed water tank with diesel after problem was not resolved In Puranpur of Pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के पूरनपुर इलाके में भाई से चल रहे जमीन के विवाद का समाधान न होने पर युवक डीजल लेकर तहसील परिसर में बनी टंकी पर चढ़ गया। चिल्लाने लगा कि आत्महत्या कर लूंगा। एक किसान ने तहसील कर्मियों की मदद से उसेे बमुश्किल नीचे उतारा। युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। बाद में पत्नी के कहने पर युवक को उसके सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन


गांव जटपुरा के एक युवक का जमीन बंटवारे को लेकर अपने भाई से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार को युवक ने तहसीलदार से मिलकर समस्या का समाधान कराने की मांग की। युवक का आरोप है कि तहसीलदार ने उसकी समस्या को नहीं सुना और भगा दिया। कुछ देर बाद डीजल साथ लेकर युवक तहसील परिसर की टंकी पर चढ़ने लगा। युवक के आत्महत्या की चेतावनी देकर चढ़ने पर किसान कुलवंत सिंह ने तहसील कर्मियों के साथ टंकी पर चढ़कर उसे नीचे उतारा।
विज्ञापन


तहसीलदार ने युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। तहसीलदार ध्रुव नरायन यादव ने बताया कि युवक का अपने सगे भाई से जमीनी विवाद है। इसको लेकर वह पहले भी टंकी पर चढ़ चुका है। टंकी से उतरवाकर उसे पुलिस को सौंप दिया गया। इस पर वहां पहुंची युवक की पत्नी ने बताया कि उसकी हरकतों से परिजन परेशान है। बाद में युवक को उसकी पत्नी के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed