परिवार ने दी सीओ कार्यालय परिसर में अनशन की चेतावनी
सार
दियोरिया कोतवाली के एक गांव की एक विवाहिता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर अपनी पुत्री से दुष्कर्म करने वाले आरोपी की गिरफ्तार न होने पर 12 अक्तूबर से सीओ कार्यालय परिसर में सपरिवार अनिश्चितकालीन अनशन शुरू करने की चेतावनी दी है।पत्र में कहा गया है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री से गांव के ही एक दबंग ने दो अगस्त को दुष्कर्म किया था। इस बीच वह थाने और पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क साध चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद इस महिला ने अपनी पुत्री से दुष्कर्म का दूसरे पक्ष के किशोर पर फर्जी मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन