फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

रहस्यमय हालात में रेलकर्मी लापता

Wed, 05 Oct 2022 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 12:45 AM IST
सार

रेलवे में गेटमैन के पद पर तैनात कमलेश कुमार सोमवार रात साढ़े सात बजे रहस्यमय हालात में लापता हो गया।न्यूरिया पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।रात में ही अन्य कर्मचारियों से पति के बावत जानकारी की, मगर उनका कहीं पता नहीं चला।

विज्ञापन
crime
कमलेश। - फोटो : PILIBHIT

विस्तार

पीलीभीत। रेलवे में गेटमैन के पद पर तैनात कमलेश कुमार सोमवार रात साढ़े सात बजे रहस्यमय हालात में लापता हो गया। पत्नी से दस मिनट में लौटने की बात कही। इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। परिवार वाले अनहोनी की आशंका को लेकर परेशान है। न्यूरिया पुलिस के हाथ अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन

जिला औरैया के थाना अहिरवा कटरा के गांव सिलबट निवासी कमलेश कुमार लंबे समय से पीलीभीत में तैनात हैं। पिछले दिनों कमलेश की पोस्टिंग टनकपुर रेलखंड पर बिथरा रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन की पोस्ट पर हुई थी। तब से वह परिवार के साथ क्रॉसिंग के पास बने आवास में रह रहे हैं। पत्नी पूनम देवी ने बताया कि सोमवार की शाम वह घर से न्यूरिया जाने को बाइक से निकले थे। इसके बाद काफी देर तक वह नहीं लौटे, तो साढ़े सात बजे फोन पर लौटने की बात पूछी। इस पर उन्होंने दस मिनट में घर आने की बात कही। इसके बाद वह नहीं आए। फिर उनके मोबाइल पर फोन लगाया, तो वह स्विच ऑफ निकला। इसके बाद से लगातार फोन बंद जा रहा है। रात में ही अन्य कर्मचारियों से पति के बावत जानकारी की, मगर उनका कहीं पता नहीं चला। उनके साथ गए एक युवक से जानकारी की तो पता चला कि पति उसे चौराहे पर उतारकर दोबारा कहीं चले गए। इससे अनहोनी की आशंका है। रात में ही पुलिस को पति के गायब होने की सूचना दी गई। न्यूरिया एसओ रोहित कुमार ने बताय कि कई संभावित स्थानों पर तलाश की गई, मगर अब तक कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed