{"_id":"611025aa8ebc3e72df3b3e65","slug":"crime-pilibhit-news-bly455803180","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेशकों की धनराशि हड़पने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निवेशकों की धनराशि हड़पने पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। छह साल में एफडी की धनराशि दोगुनी होने और आरडी पर पांच साल में अधिक ब्याज देने का झांसा देकर एक कंपनी के संचालकों ने कई लोगों के लाखों रुपये हड़प लिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी कर धनराशि खुर्दबुर्द करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी महेश चंद्र त्रिवेदी ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वर्ष 2013 में पीलीभीत गैस चौराहा के समीप मोहल्ला डोरीलाल में एक फर्म खोली गई थी। इस फर्म की एक शाखा नगर में भी ब्लॉक रोड पर थी। कंपनी के संचालकों ने लोगों को सदस्य बनाकर पूंजी निवेश कराने का झांसा दिया। कहा कि एफडी पर छह साल में रकम दोगुनी होगी। जबकि आरडी पर भी पांच साल में अच्छे ब्याज के साथ धनराशि का भुगतान होगा। इस पर उसने कई निवेशकों की 46 लाख रुपये धनराशि जमा करा ली। बाद में कंपनी बंद हो गई। लखनऊ स्थित कंपनी के सीएमडी से मिलकर धनराशि वापस कराने की मांग की गई। लेकिन जमा की गई धनराशि वापस न कर हड़प ली गई।
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर महेश त्रिवेदी की ओर से कंपनी के संचालक कानपुर के ईदगाह निवासी दुर्गा प्रसाद दुबे, खटीमा निवासी वेद प्रकाश प्रजापति, गांव जगरोली निवासी ईश्वरी प्रसाद प्रजापति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।