{"_id":"60ef2b548ebc3ebf5a00b5b7","slug":"crime-pilibhit-news-bly453140449","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 60 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत 60 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। कांग्रेसियों को जिला प्रशासन की अनुमति लिए बगैर महंगाई के विरोध में जुलूस निकालना महंगा पड़ गया। पुलिस ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा समेत 60 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कांग्रेसियों पर आचार संहिता और कोविड महामारी अधिनियम के उल्लंघन का आरोप है।
दो दिन पहले 12 जुलाई को शहर में जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा के नेतृत्व में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बैलगाड़ी पर बैठकर जुलूस निकाला था। जुलूस पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोत्तरी के विरोध में निकाला गया था। मंगलवार को कोतवाली में दरोगा प्रवीण कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसमें जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा को नामजद किया गया और 50-60 नेता व कार्यकर्ता अज्ञात हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने छतरी चौराहा पर स्थित पार्टी कार्यालय पर अनुमति लिए बगैर भीड़ इकट्ठा कर सभा की। इसके बाद 50-60 समर्थकों के साथ छतरी चौराहा से जुलूस निकालते हुए गौहनिया चौराहा, नकटादाना चौराहा होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे थे। कोरोना महामारी होने के बावजूद उनके समर्थक न तो मॉस्क लगाए थे और न ही सामाजिक दूरी का पालन किया। इसके अलावा आचार संहिता लागू होने के बाद भी भीड़ इकट्ठा कर सड़क पर उतर आए और कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने के बाद लौट आए। इसकी सूचना मिलने पर जब पता कराया गया तो उनके द्वारा प्रशासन से अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन
- कांग्रेस जिलाध्यक्ष की ओर से पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। बिना अनुमति जुलूस निकालने पर जिलाध्यक्ष और उनके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। - वीरेंद्र विक्रम, सीओ सिटी