फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

बरखेड़ा में दोनों पक्षों ने दर्ज कराई बलवा की रिपोर्ट

Sat, 10 Jul 2021 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
crime
बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा में भाजपा और सपा प्रत्याशी समर्थकों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों तरफ से बलवा और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक तरफ से भाजपा प्रत्याशी रामदेवी गंगवार के बेटे कमलेश गंगवार ने रिपोर्ट लिखाई है, जिनमें 16 लोग आरोपी बनाए गए हैं। दूसरी रिपोर्ट सपा प्रत्याशी रंजना गंगवार के पति नीरज गंगवार ने लिखाई है, जिसमें छह लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी रामदेवी गंगवार के बेटे कमलेश गंगवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे उन्हें सूचना मिली कि नीरज गंगवार अपने साथियों समेत एक बीडीसी सदस्य का अपहरण करने मूसेपुर गांव गए हैं। इस पर वह अपने समर्थकों के साथ मुसेपुर गांव जा रहे थे। रास्ते में आमडार गांव के पास पहुंचने पर उन्हें पुलिस लिखी बोलेरो गाड़ी मिली। गाड़ी नीरज गंगवार ने साथियों संग सवार थे। कमलेश गंगवार का आरोप है कि उन्हें देखते ही नीरज गंगवार व उनके साथियों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने पहले फायर किए और फिर धारदार हथियार से बार कर घायल कर दिया। उनके समर्थकों से भी मारपीट की गई। पुलिस ने कमलेश गंगवार की तहरीर पर आरोपी नीरज गंगवार, बच्चू लाल वर्मा, शांति स्वरूप वर्मा, दीपक और एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के सपा प्रत्याशी रंजना गंगवार के पति नीरज गंगवार ने पुलिस को तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात वह आमडार गांव के प्रधान से मिलने गए थे। वहां वह गांव के बाहर खड़े थे। तभी अचानक वहां कमलेश गंगवार साथियों संग पहुंच गए और उन पर हमला कर दिया। उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। इसमें नीरज घायल हो गए। नीरज गंगवार की ओर से भाजपा प्रत्याशी के बेटे कमलेश गंगवार, उनके समर्थक लोकेश गंगवार, राजेंद्र पाठक, राजेश गंगवार, अमित गंगवार, अमित कुशवाहा और अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। विवाद को देखते हुए दोनों प्रत्याशियों को की सुरक्षा में पुलिस मुस्तैद कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरखेड़ा थाने में देर रात तक चला हंगामा
बृहस्पतिवार रात घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग बरखेड़ा थाने जा पहुंचे। इसका पता लगने पर एसडीएम बीसलपुर राकेश गुप्ता, सीओ प्रशांत सिंह भी थाने पहुंच गए। सपा प्रत्याशी के समर्थकों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा किया। वहां मौजूद अधिकारियों उन्हें कार्रवाई की बात कहकर किसी तरह शांत किया। मामला शांत होने पर दोनों पक्षों को पुलिस सुरक्षा में घर भेजा गया।

दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रत्याशियों को सुरक्षा के लिहाज से गनर भी थाना स्तर से दिए गए हैं। विवाद को देखते हुए क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। - डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed