{"_id":"60e744608ebc3ec20512105b","slug":"crime-pilibhit-news-bly4524891157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीसलपुर में महिला से एक लाख के जेवर लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीसलपुर में महिला से एक लाख के जेवर लूटे
विज्ञापन
बीसलपुर। दो बदमाशों ने दिनदहाड़े दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। बिलसंडा से रिश्तेदारी में आई एक महिला से बीसलपुर में मोहल्ला ग्यासपुर के पास दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक लाख रुपये के जेवर लूट लिए और भाग गए। पीड़ित महिला ने रिश्तेदारों के साथ जाकर बीसलपुर कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहकर पीड़ित को टहला दिया।
बिलसंडा थाना क्षेत्र के मोहल्ला बड़ी होली निवासी रमेश गुप्ता की पत्नी मिथलेश कुमारी ने बताया कि गुरुवार सुबह वह बीसलपुर के मोहल्ला ग्यासपुर अपने रिश्तेदार कैलाश गुप्ता के घर जा रही थी। वह बिलसंडा से मैजिक में सवार होकर दोपहर करीब 12 बजे बीसलपुर पहुंची। जहां वह बिलसंडा मार्ग स्थित रेलवे क्रासिंग के पास मैजिक से उतरने के बाद पैदल जा रही थीं। मोहल्ला ग्यासपुर में चारा मंडी के पास पहुंचने पर उन्हें पीछे से पैदल आए दो बदमाशों ने आवास देकर उन्हें रोक लिया और अपनी परेशानी बताने लगे। बातचीत के दौरान एक युवक ने तमंचा निकल लिया और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने मिथलेश के गले से सोने की चेन व कान के झाले लूट लिए और भाग गए। बदमाशों के चले जाने के बाद मिथलेश सीधे अपने रिश्तेदार के घर गईं और घटना की जानकारी दी। फिर रिश्तेदारों के साथ वह बीसलपुर कोतवाली गईं और घटना की तहरीर दी।
सीओ बीसलपुर प्रशांत सिंह ने बताया कि महिला ने थाने में लूट की तहरीर दी है। कोतवाली पुलिस को घटना की जांच और घटनास्थल पर आसपास के लोगों से जानकारी करने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।