फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म

Mon, 31 May 2021 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
crime
बरखेड़ा। माता-पिता की गैर मौजूदगी में गांव का एक युवक घर में घुस गया और सो रही 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घर पहुंचने के बाद जब माता-पिता को जानकारी हुई। तो पीड़िता की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर वह पति के साथ किसी काम से मायके गई हुई थी। घर पर उसकी पांच बेटियां अपने दादा-दादी के साथ मौजूद थी। रात नौ बजे खाना खाने के बाद सोने चले गए। जल्दबाजी में उसकी 16 वर्षीय बड़ी बेटी दरवाजे की कुंडी लगना भूल गई। तभी रात 12 बजे मौके का फायदा उठाते हुए गांव का ही सर्वेश कश्यप पुत्र केदारनाथ मौका पाकर घर में घुस आया और उसकी बड़ी बेटी को सोते समय पकड़ लिया। आरोप है कि उसने किशोरी के हाथ पैर और मुंह बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह उसने मुंह खुलने के बाद जब उसने शोर मचाया। तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए छत के रास्ते भाग गया। पीड़िता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दादा-दादी को दी, जब रविवार को परिवार वाले घर पहुंचे। तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इस पर पीड़िता की मां ने आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। इंस्पेक्टर क्राइम केके शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद किशोरी का मेडिकल कराकर दुष्कर्म और एससीएसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed