फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

संदिग्ध हालात में दिव्यांग किशोरी की मौत

Tue, 13 Apr 2021 06:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
crime
गजरौला (पीलीभीत)। संदिग्ध हालात में दिव्यांग किशोरी की मौत हो गई। परिवारवालों ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन

गजरौला थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे वह पिता और छोटे भाई के साथ घर से दो सौ मीटर दूर स्थित खेत पर भूसा लेने गया था। घर पर 17 वर्षीय दिव्यांग बहन अकेली थी। रात करीब साढ़े नौ बजे वह भूसे की फांदी लेकर घर पहुंचे तो गांव का 35 वर्षीय युवक घर से निकलता दिखाई दिया। भीतर जाकर देखा तो बहन बेसुध अर्धनग्न हालत में पड़ी हुई थी। यह देख उसके होश उड़ गए। पीछा कर कुछ ही दूरी पर युवक को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट हुई। फिर धक्का देकर आरोपी युवक भाग गया। घर आकर बहन से पूछा, मगर वह कुछ बता नहीं सकी। रात करीब एक बजे अचानक बहन की तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे कि उसकी मौत हो गई। दुष्कर्म के बाद बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए रात करीब दो बजे यूपी 112 पर कॉल की गई। कुछ ही देर में यूपी 112 और गजरौला पुलिस घर आ गई। पुलिस ने परिवार के आरोप लगाने पर आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। मगर पूछताछ में युवक ने खुद पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि खेत से लौटते वक्त प्यास लगने पर पानी पीने के लिए सरकारी नल पर रुक गया था। इसी बीच लड़की के भाई ने बेवजह मारपीट की। ऐसे में मामला उलझकर रह गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरूआती जांच में दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात भी निकलकर आई है। यह पता लगा है कि आपत्तिजनक हालत में दोनों को परिवार ने पकड़ा था, फिर युवक छूटकर भाग गया था। इसके बाद युवती की मौत हुई है। सभी बिंदुओं पर छानबीन चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर कार्रवाई तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किरीट कुमार, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed