फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

लाल रोड पर ढाबा मालिक को पीटा, सड़क पर फेंका सामान

Sun, 11 Apr 2021 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
crime
मोहल्ला मदीनाशाह स्थित दुकान में की गई तोड़फोड़। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। शराब के लिए रुपये देने से इनकार करने पर एक युवक ने उत्पात मचाया। पहले ढाबा मालिक की पिटाई की गई। फिर सामान सड़क पर फेंक तोड़फोड़ की। मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाके से आई बलवे की सूचना पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। होटल मालिक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है।
विज्ञापन

मोहल्ला देशनगर गौड़ी के रहने वाले रईस अहमद ने बताया कि उनका लाल रोड पर चाय का ढाबा है। शनिवार रात करीब ग्यारह बजे वह ढाबा बंद करने की तैयारी कर रहे थे। कुछ ग्राहक भी ढाबा पर मौजूद थे। इस बीच मोहल्ला मदीनाशाह निवासी असलम नशे की हालत में पहुंचा। उसने शराब के लिए 300 रुपये मांगे। रुपये देने से इनकार करने पर गाली गलौज करने लगा। ग्राहकों को झगड़कर भगा दिया। फिर पीड़ित से मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं ढाबा का सामान भी सड़क पर फेंक दिया। तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस बीच सूचना पुलिस को दी गई। उधर, मिश्रित आबादी वाले इलाके से बलवे की सूचना आई तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कोतवाली और सुनगढ़ी दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिर जानकारी की गई तो मामला सामान्य मारपीट का निकला। तब पुलिस ने राहत की सांस ली। घायल का रात में ही मेडिकल परीक्षण कराया गया और कार्रवाई की। सीओ सिटी वीरेंद्र विक्रम ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर गई थी। सुनगढ़ी थाने में आरोपी असलम के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed