{"_id":"6028169d8ebc3ee95523a9fa","slug":"crime-pilibhit-news-bly4371533188","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमिक के खाते से जालसाजों ने उड़ाए 22.5 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमिक के खाते से जालसाजों ने उड़ाए 22.5 हजार रुपये
विज्ञापन
पीलीभीत। जालसाजों ने तीन बार में मजदूर के खाते से 22.5 हजार रुपये उड़ा दिए। इसकी शिकायत लेकर वह सुनगढ़ी थाने पहुंचा तो आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई करने के बजाय उसे भगा दिया।
शहर के मोहल्ला नई बस्ती के निवासी कृष्ण औतार ने बताया कि वह मजदूरी करते हैं। उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। तीन फरवरी को उनके खाते से दो बार में 10-10 हजार करके 20 हजार रुपये जालसाजों ने उड़ा लिए। इसकी शिकायत बैंक के अधिकारियों से की गई थी। पांच फरवरी को वह दोबारा बैंक पहुंचे थे। खाते से उड़ाई गई रकम के बारे में जानकारी करनी चाही, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका था। शून्य बैलेंस होने पर खाता बंद न हो जाए, इस डर से उन्होंने उसी दिन खाते में ढाई हजार रुपये जमा कर दिए। दूसरे ही दिन जमा किए गए ढाई हजार रुपये भी जालसाजों ने उड़ा दिए। शुक्रवार को रुपये निकालने बैंक पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई। बैंक कर्मचारियों ने पुलिस से शिकायत करने की बात कहकर टाल दिया। आरोप है कि घटना की तहरीर लेकर सुनगढ़ी थाने पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कोई सुनवाई नहीं की। डांट फटकार कर थाने से भगा दिया। प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि खाते से रकम निकलने की तहरीर मिली है। उसे कार्रवाई के लिए साइबर सेल को भेज दिया है। पीड़ित को थाने से भगाने की बात गलत है। पड़ताल कराई जा रही है।