फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

फुफेरे देवर ने गर्भवती को चाकू मारकर किया घायल

Fri, 12 Feb 2021 11:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। पुरानी रंजिश के चलते फुफेरे देवर ने गर्भवती से मारपीट की और फिर पेट में चाकू से वार कर लहूलुहान कर दिया। शोर पर मोहल्ले वालों के जुटने पर हमलावर धमकी देकर भाग गया। जिला महिला अस्पताल में इलाज के बाद घायल को परिवार वाले घर ले आए। कोतवाली पुलिस ने पति से मिली तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूरे खां निवासी मैकेनिक नवाब हुसैन ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह काम के सिलसिले में छतरी चौराहा गए थे। घर पर गर्भवती पत्नी शाहीन अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य पड़ोसी फरहीन के घर आयोजित दावत में गए हुए थे। दिन में तीन बजे फुफेरा भाई देवरनियां (बरेली) के गांव रिछा निवासी रिजवान घर पर पहुंचा। उससे पुराना विवाद चल रहा है। आरोप है कि रिजवान ने पत्नी को अकेला पाकर गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पिटाई की। चाकू से पेट में वार कर लहूलुहान कर दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग जुटे तो धमकी देकर भाग गया। आनन-फानन में मोहल्ले वाले पत्नी को जिला अस्पताल ले गए। वहां गर्भवती होने के कारण महिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाल अतर सिंह ने बताया कि पति से मिली तहरीर पर आरोपी रिजवान पर जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उधर, जिला महिला अस्पताल सीएमएस डॉ. अनीता चौरसिया का कहना है कि महिला खतरे से बाहर है। टांके लगाकर उसे घर भेज दिया गया है। परिवार को अल्ट्रासाउंड कराकर दोबारा चेकअप कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed