{"_id":"5f9326c88ebc3e9bd4061019","slug":"crime-pilibhit-news-bly4244667120","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक को मौसा बताकर आवारा युवकों ने तीन सिपाहियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक को मौसा बताकर आवारा युवकों ने तीन सिपाहियों को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। देर रात किसी बात पर आपस में सड़क पर झगड़ रहे आवारा युवकों को समझाना तीन सिपाहियों को भारी पड़ गया। ड्यूटी पर जाते समय दोनों सिपाहियों ने झगड़ रहे युवकों को समझाने की कोशिश कि तो उन्होेंने स्थानीय विधायक को अपना मौसा बताते हुए दोनों पुलिस कर्मियों को पीटना शुरू कर दिया। उनके अचानक हाथापाई करने से घबराए दोनों सिपाही वहां से निकल गए। कुछ देर बाद अपने एक अन्य साथी के साथ दोबारा वहीं पहुंच गए। युवकों ने तीनों को फिर घेरकर पीटना शुरू कर दिया। बाद में एक को पकड़कर विधायक के घर तक ले गए। वहां भी उत्पात किया। विधायक के फोन करने पर पुलिस पहुंची। तब तक सभी भाग खड़े हुए। मामले में 11 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। जिसमें पांच नामजद और 6 अज्ञात शामिल हैं।
बृहस्पतिवार देर रात 11 बजे पूरनपुर कोतवाली में तैनात सिपाही राजन तोमर और अक्षय तोमर असम हाईवे पर ड्यूटी करने जा रहे थे। कोतवाली से कुछ दूरी पर युवक सड़क पर झगड़ रहे थे। सड़क पर झगड़ता देखकर सिपाहियों ने अपनी बाइक रोकी और उन्हें समझाने की कोशिश करने लगे। सिपाहियों के समझाने पर आवारागर्दी करने वाले युवक सिपाहियों पर ही गुस्सा हो गए। युवकों ने स्वयं को विधायक बाबूराम पासवान को अपना मौसा बताया और उनके बीच दखलंदाजी न देने को कहा। सिपाहियों ने युवकों से थाने चलने को कहा तो युवकों ने दोनों पुलिस कर्मियों को गाली गलौज करते हुए पीटना शुरू कर दिया। युवकों की संख्या अधिक होने से दोनों सिपाही वहां से निकल गए और पास में खाली पड़े प्लाट में छिपकर जान बचाई। घटना की सूचना अपने साथी सिपाही धीरज मलिक को दी। सिपाही धीरज ने मौके पर पहुंचकर दोनों सिपाहियों को वहां से बाहर निकाला। इतनी देर में युवकों ने तीनों सिपाहियों को दोबारा पकड़ लिया और फिर से पीटने लगे। इस दौरान धीरज मलिक और अक्षय तोमर तो भाग निकले। मगर, सिपाही राजन उनके बीच फंस गया। युवक उसे पीटते हुए विधायक बाबूराम पासवान के आवास तक ले गए। वहां युवकों ने विधायक के घर के गेट में कई लातें मारकर शोर मचाया। घर के बाहर हंगामा होता देखकर विधायक ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही सीओ पूरनपुर प्रमोद यादव और कोतवाल एसके सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस बल देखते ही मारपीट करने वाले युवक वहां से भाग गए। तीनों सिपाहियों का मेडिकल करने के बाद पुलिस ने सिपाही राजन तोमर की तहरीर पर पंकज कॉलोनी निवासी आकाश, उसके भाई प्रवीण, विकास, प्रद्युम्न, प्रेमा समेत पांच पर नामजद और छह अज्ञात पर गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की।
सड़क पर झगड़ा करते युवकों को समझाने का प्रयास करने पर सिपाहियों को पीटा गया। सिपाही की तहरीर पर आवारागर्दी करने वाले युवकों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
- प्रमोद यादव सीओ पूरनपुर