फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पुलिस बंदोबस्त फेल, चोरों ने शहर के तीन मकानों से लाखों का सामान समेटा

Mon, 30 Sep 2019 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। चोरों ने एक बार फिर अफसरों के कड़ी सुरक्षा इंतजाम करने के दावों को चुनौती दे दी। शनिवार रात कोतवाली क्षेत्र के तीन मकानों में घुसे चोर लाखों का माल समेटकर ले गए। रविवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस, डॉग स्क्वायड और फील्ड यूनिट ने मौका मुआयना किया। हालांकि रविवार देर शाम तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन


केस एक: छत के रास्ते घुसे चोरों ने किसान का घर खंगाला
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम चका निवासी असद पिछले काफी दिनों से शहर के मोहल्ला शेर मोहम्मद में मुमताज अहमद खां के मकान में किराए पर रहते हैं। शनिवार सुबह वह गांव चले गए। परिवार के अन्य सदस्य मकान में ताला डालकर रिश्तेदारी में गए थे। इस बीच चोर छत के रास्ते मकान में घुस गए और कमरों के ताले तोड़कर 20 हजार रुपये नकद और जेवर समेट ले गए। रविवार सुबह घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


केस दो: मेनगेट का ताला तोड़कर चोरों ने खंगाला घर
दूसरी वारदात मोहल्ला मोहम्मद वासिल निवासी खुर्शीद जमाल के घर हुई। खुर्शीद काफी दिनों से दुबई रहते हैं। उनकी पत्नी नाजुक बेगम बच्चों संग मकान के बाहरी हिस्से में रहती हैं। उनके अन्य रिश्तेदार पीछे के हिस्से में रहते हैं। शनिवार को नाजुक बेगम घर में ताला डालकर रिश्तेदारी में चली गईं। देर रात चोर उनके मकान के मेनगेेट का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद, 25 तोला सोने के जेवरात समेट ले गए। रविवार सुबह उनके घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस तीन: सोता रहा परिवार, मोबाइल-नकदी ले गए चोर
तीसरी वारदात मोहल्ला भूरे खां निवासी शरीफ अहमद पुत्र अंसार अहमद के मकान में हुई। शनिवार रात शरीफ परिवार समेत घर में सोए थे। रात में किसी समय छत के रास्ते घुसे चोर उनका मोबाइल और छह हजार रुपये ले गए। रविवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना किया।


केस चार: नौकर ने गल्ले से 40 हजार रुपये उड़ाए
चौक बाजार स्थित बीसलपुर मिष्ठान भंडार के मनीष गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी दुकान में हेम सिंह और बड़े काम करते हैं। शनिवार को हेम सिंह ने अपने 40 हजार रुपये रखने के लिए मनीष को दिए थे। मनीष ने रुपये गल्ले में रख दिए थे। आरोप है कि बड़े ने डुप्लीकेट चाबी से गल्ला खोलकर नकदी चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में घटना कैद होने पर असलियत का पता चला। पुलिस ने तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी नौकर को हिरासत में ले लिया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई है। डॉग स्क्वाड और फील्ड यूनिट की मदद से सुरागरसी की गई है। सर्विलांस और स्वाट टीम को भी खुलासे के लिए लगाया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए हैं। - धर्म सिंह मार्छाल, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed