{"_id":"5d8fb1e98ebc3e01567f173c","slug":"crime-pilibhit-news-bly3780984116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुग्गी लेकर दौड़े बिदके घोड़े ने ली बाइक सवार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुग्गी लेकर दौड़े बिदके घोड़े ने ली बाइक सवार की जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बुग्गी में जुते घोड़ा अचानक बिदकने के बाद दौड़ पड़ा और हाईवे किनारे सब्जी खरीद रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जहानाबाद थाना क्षेत्र के ललौरीखेड़ा गांव निवासी 40 वर्षीय रामविलास उर्फ राजू पुत्र रामेश्वर दयाल लालपुर चौराहे पर चाय की दुकान लगाते थे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से पीलीभीत गए थे। काम निपटाकर दोपहर वापस आ रहे थे। जहानाबाद मोड़ पर हाईवे किनारे खड़े होकर सब्जी खरीदने लगे। इस बीच जहानाबाद की तरफ से आ रहे बुग्गी में बंधे बिदके घोड़े ने उनको टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गए। आननफानन में उनको जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, परिवार में हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। पत्नी शोभा का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के दो बच्चे 12 वर्षीय राशि और आठ वर्षीय नितिन है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।