{"_id":"5d729f5e8ebc3e01702d0142","slug":"crime-pilibhit-news-bly3751147151","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता डेयरी मालिक का शव फंदे पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता डेयरी मालिक का शव फंदे पर लटका मिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। अवध नगर कॉलोनी से गुरुवार को लापता हुए डेयरी उदयवीर पुत्र सुखराम का शव दूसरे दिन शुक्रवार शाम को अलीगंज गांव में पेड़ से लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
उदयवीर दूध की डेरी चलाते थे। वह रोज की तरह गुरुवार शाम घर से दूध बांटने निकले थे, जिसके बाद से वह लापता थे। उनकी साइकिल गौहनिया चौराहे के पास एक ढाबे के पास मिली। शुक्रवार सुबह कोतवाली पुलिस ने पिता की तहरीर पर उदयवीर की गुमशुदगी दर्ज की। शाम को परिजन तलाशते हुए अलीगंज गांव पहुंचे। जहां अंगोछे के सहारे उदयवीर का शव फंदे से लटका मिला। इसकी सूचना मिलने पर सीओ सिटी धर्म सिंह, कोतवाल श्रीकांत दिवेदी मौके पर जा पहुंचे। इस बीच परिजन भी पहुंच गए। परिजन उदयवीर के खुदकुशी करने की बात से इनकार कर रहे हैं। उन्होंने हत्या की आशंका जताई। हालांकि कोई वजह नही बता सके। सीओ सिटी ने बताया कि सूचना मिलने पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गयी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।