{"_id":"5d4b13208ebc3e6cb8325d4b","slug":"crime-pilibhit-news-bly3715323108","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल वालों ने विवाहिता से बना ली दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो ससुराल वालों ने विवाहिता से बना ली दूरी
विज्ञापन
पीलीभीत। दहेज में कार और पांच लाख की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता से मारपीट की। अस्वस्थ बच्चे का जन्म होने पर इलाज कराने के बजाय उसको बच्चे संग मायके छोड़ गए, जहां बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद जब विवाहिता ने ससुराल जाने की बात कही तो बिना दहेज लाए आने से इंकार कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खकरा निवासी मनीषा शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी शादी 28 नवंबर 2015 को बारादरी (बरेली) के गुसाई गौटिया गोपाल नगर निवासी हिमांशु शर्मा से हुई थी। आरोप है कि कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले पांच लाख रुपये और कार की मांग करने लगे। इसको पूरा न करने पर प्रताड़ित किया जाने लगा। 28 अप्रैल 2018 को पीड़ित को एक अस्वस्थ पुत्र का जन्म हुआ। उसका इलाज कराने से बचने के लिए ससुराल वाले पीड़ित को मायके छोड़ गए। चार मार्च को इलाज के अभाव में बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद आए ससुराल वालों ने मांग पूरी किए बिना वापस आने पर मारने की धमकी दे डाली। 17 जून को इसकी शिकायत महिला थाने पर की गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति हिमांशु, सास कुसुम शर्मा, मौसेरी सास दौलत शर्मा, ससुर नन्हेलाल, ननद प्रिया के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।