{"_id":"5d41d0e48ebc3e6d063033dd","slug":"crime-pilibhit-news-bly370666023","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनेंस कर्मी से नकदी-मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनेंस कर्मी से नकदी-मोबाइल लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर (पीलीभीत)। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को रास्ते में रोककर उसके दोस्त ने डंडा मारकर लहूलुहान कर दिया और नकदी मोबाइल लूटकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर एसपी रात में ही मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। नकदी-मोबाइल बरामदगी को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी है। मामले में दोनों के बीच लोन पर लिए गए ट्रैक्टर की किश्त का विवाद भी सामने आ रहा है।
बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव पुरैना निवासी भगवत सरन ने बताया कि वह एक फाइनेंस कंपनी में काम करता है। मंगलवार की रात वह बाइक से बीसलपुर से घर जा रहा था। रात करीब 11 बजे बीसलपुर से निकलते ही गजरौला रेलवे क्रॉसिंग के पास उसे गांव अमरा करोड़ निवासी उसका मित्र कार सवार गुड्डू मिला। गुड्डू ने अंधेरा अधिक होने की बात कहते हुए भगवत सरन को कार के पीछे-पीछे चलने को कहा। इस पर वह बाइक धीमी कर कार के पीछे चलने लगे। आरोप है कि अमरा करोड़ गांव के नजदीक पहुंचते ही गुड्डू ने भगवत सरन को रोककर गाली गलौज की और कार से डंडा निकालकर वार कर दिया। इसके बाद 32060 रुपये और मोबाइल लूटकर भाग गया। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में एसपी मनोज कुमार सोनकर, सीओ प्रवीण मलिक, कोतवाल हरिशंकर वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी की। आरोपी की कार को रात में ही पुलिस ने बरामद कर लिया। दूसरे दिन बुधवार सुबह आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके बाद पुलिस पूछताछ में जुटी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अब तक की जांच में मारपीट होने का पता लगा है। यह भी सामने आया है कि आरोपी ने पीड़ित को लोन पर ट्रैक्टर दिलवाया था। उसकी किश्त का भी झगड़ा है। आरोपी की कार बरामद होने पर उससे डंडा भी मिल गया है, जिससे वार किए थे। नकदी और मोबाइल बरामदगी के लिए टीम प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
- मनोज कुमार सोनकर, एसपी