फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime news in district.

Pilibhit News: शिकारी पकड़ने पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, दो घायल

Sun, 28 Sep 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 28 Sep 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
crime news in district.
घायल वन वाचर रवि। स्रोत स्वयं
कलीनगर। फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत के मामले में वांछित आरोपी की धरपकड़ को शनिवार रात गांव गभिया सहराई पहुंचे वन कर्मियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। शिकारी को छुड़वाने के लिए कई लोगों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए। इससे वन दरोगा और वाचर घायल हो गए। किसी तरह टीम ने भागकर जान बचाई। मामले में वन दरोगा की ओर से 16 नामजद और करीब 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ माधोटांडा थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


वन दरोगा शिवम कुमार ने माधोटांडा थाने में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार रात खेत में लगे फंदे में तेंदुआ फंस गया था। शुक्रवार दोपहर उसे रेस्क्यू किया गया, बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद अधिकारियों के निर्देश पर लगातार गश्त की जा रही है। शनिवार रात करीब 10 बजे टीम नगरिया खुर्दकलां चौकी क्षेत्र से गश्त कर लौट रही थी। तभी मामले में वांछित भीम हलधर दिखाई दिया। रोकने का प्रयास करने पर वह भागकर गांव में घुस गया और शोर मचाकर अपने साथियों को बुला लिया। देखते ही देखते प्रभाष मंडल, मुन्ना मंडल, राहुल, रोहित, तारक राय, गनेश राय, कार्तिक राय, गोविंद मंडल, धीरज, रवि वैरागी, राकेश वैरागी, अजीत सरकार, पंचानन मंडल, दुलाल मंडल, भोला मंडल समेत कई महिला-पुरुष मौके पर पहुंच गए और वनकर्मियों को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। हमले में वाचर रवि के सिर में गंभीर चोट आई। अन्य कर्मचारी घायल हुए। देर रात सभी का सीएचसी माधोटांडा में मेडिकल परीक्षण कराया गया।
विज्ञापन


-------------

तेंदुए के मामले में भीम हलधर के खिलाफ दर्ज है विभागीय केस

क्षेत्र में फंदे में फंसे तेंदुए की मौत के मामले में विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। शिकार से जुड़ा मामला होने के चलते गभिया सहराई निवासी भीम हलधर के खिलाफ विभागीय केस दर्ज किया गया। इसमें फंदे लगाने के आरोप में कार्रवाई की गई है। तेंदुए के फंदे में फंसने के मामले में केस दर्ज किया गया था। गश्त के दौरान वांछित आरोपी के टीम को देखकर भागने पर पकड़ने का प्रयास किया गया तो उसे छुड़ाने के लिए कई ग्रामीणों ने हमला कर दिया। घटना की तहरीर माधोटांडा थाने में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

वन विभाग की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।- अशोक पाल, माधोटांडा इंस्पेक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed