{"_id":"69668f2f95c635668f0f725e","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-151789-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: किशोरी को ले जाने पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: किशोरी को ले जाने पर दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Wed, 14 Jan 2026 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Wed, 14 Jan 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
बरखेड़ा। मानसिक रूप से अस्वस्थ एक किशोरी को दूसरे समुदाय के दो युवक अपने साथ ले गए थे। परिजन ने जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कस्बे के एक व्यक्ति ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें बताया कि 10 जनवरी को शाम करीब चार बजे कस्बे में ही रहने वाला उवैस घर में आकर उनकी नाबालिग भांजी को फुसलाकर ले गया। इसमें उसके साथी परवेज का सहयोग रहा। काफी तलाशने के बाद भी भांजी का कुछ पता नहीं चला है। भांजी मानसिक रूप से अस्वस्थ है। आरोपी जबरन उसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह की तैयारी कर रहे हैं। आरोप लगाया कि इससे पूर्व भी भांजी के साथ छेड़खानी की जा चुकी है। थाना प्रभारी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद