{"_id":"693473b66a81c08dba00acdf","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-149375-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: 12वीं के छात्र का देवहा नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: 12वीं के छात्र का देवहा नदी में मिला शव
Sat, 06 Dec 2025 11:51 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
विकास सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : स्रोत: आयोजक
बीसलपुर। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र का शव देवहा नदी में मिलने पर खलबली मच गई। पुलिस का कहना है कि मृतक के शरीर पर कहीं चोट के निशान नहीं दिखे। उसकी मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा।
कोतवाली चुर्रासकतपुर पुलिस चौकी के प्रभारी अंकित यादव ने बताया कि गांव भगवंतपुर करोड़ निवासी विकास सिंह (18) पुत्र पंकज सिंह शनिवार को सुबह खेतों पर जाने की बात कह कर घर से निकला था। जब दोपहर तक वह घर वापस नहीं आया तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ निकला। शाम को कुछ लोगों ने देवहा नदी के रम्पुरा पुल के निकट एक युवक का शव उतराता हुआ देखा। कुछ ही देर में लोग एकत्र हो गए। विकास के परिजन भी सूचना पाकर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त विकास के रूप में की। परिजनों ने बताया कि विकास पड़ोसी गांव मीरपुर वाहनपुर में स्थित प्राइवेट इंटर कॉलेज में 12वीं का छात्र था। पुलिस ने शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार शव पर चोटों के कोई निशान नहीं थे। चौकी प्रभारी का कहना है कि छात्र की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा। अभी घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है।