{"_id":"6956b5371799797ae709acc8","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-150984-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ड्यूटी लगाए जाने से नाराज कर्मचारी ने एआरएम पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ड्यूटी लगाए जाने से नाराज कर्मचारी ने एआरएम पर किया हमला
Thu, 01 Jan 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 01 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। ड्यूटी लगाए जाने से नाराज कर्मचारी ने पीलीभीत डिपो के एआरएम पर हमला कर दिया। कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने एआरएम को बमुश्किल बचाया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई।
पूरनपुर बस अड्डा संचालन को लेकर लगातार निर्देश जारी हो रहे हैं। इसको लेकर पीलीभीत डिपो पर कार्यरत कर्मचारी शौकीन मियां की पूरनपुर बस अड्डे पर ड्यूटी लगाई गई। बताया जा रहा है कि इस बात से शौकीन मियां नाराज हो गए। वह बृहस्पतिवार को रोडवेज डिपो पहुंचे और एआरएम के कक्ष में जबरन घुस आए। एआरएम से अभद्रता करने लगा। कर्मचारी ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। शोर-शराबा सुनकर कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारी आ गए। कर्मचारियों ने एआरएम को बमुश्किल बचाया।
इस दौरान करीब आधा घंटा तक रोडवेज डिपो कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहा। इसके बाद एआरएम ने मामले की सूचना संबंधित थाने में दी। एआरएम विपुल पाराशर ने बताया कि ड्यूटी लगाए जाने से नाराज कर्मचारी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। पूरे मामले में तहरीर देकर संबंधित कर्मचारी पर एफआईआर कराई जाएगी।