{"_id":"6939bf15ef0c0ba94305fd74","slug":"crime-news-in-district-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-149602-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर हुआ घायल, साथी भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर हुआ घायल, साथी भागा
Thu, 11 Dec 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पकड़े गए घायल आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी। स्रोत पुलिस
पीलीभीत। जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम परेवा के निकट अमरिया नहर से मुड़सेना जाने वाले कच्चे रास्ते पर मंगलवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस की गो तस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें एक शातिर गोतस्कर के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई गई।
प्रभारी निरीक्षक जहानाबाद प्रदीप कुमार विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम पुलिया के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मुड़सेना की तरफ से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने पुलिस को देखते ही पीछे मुड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस के टॉर्च दिखाकर रोकने पर उनकी बाइक गिर गई। खुद को घिरता देख पीछे बैठे आरोपी ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी जावेद कांची (35) निवासी लाइनपार साहूकारा, थाना पूरनपुर के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई। जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल आरोपी को सीएचसी जहानाबाद में भर्ती कराया जहां उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी जावेद कांची शातिर गोतस्कर और गैंगस्टर है, जिस पर जनपद में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।
उसके खिलाफ 2015 से 2025 तक मारपीट, धमकी, पशु क्रूरता, सीएस एक्ट, गैंगस्टर व बीएनएस की कई धाराओं में कुल आठ मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पकड़े गए आरोपी ने जहानाबाद क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं का वध कर मीट बेचने की बात स्वीकार की।